बुधवार, 8 नवंबर 2017

केदारनाथ के पूरी होने के पहले ही सारा अली खान को मिली दूसरी फिल्म?

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी पहली फ़िल्म केदारनाथ से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फ़िल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत उनके साथ दिखेंगें। फ़िल्म को अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं। खबरों की माने तो केदारनाथ के पूरी होने के पहले ही सारा अली खान को प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन हाउस की फ़िल्म का प्रस्ताव दिया है।

खबरों की माने तो क्रियार्ज एंटरटेनमेंट और क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म के लिए सारा अली खान को संपर्क किया गया है। किंतु अभी तक दोनों से इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं।

जब क्रियार्ज एंटरटेनमेंट के प्रतिनिधि से इस बारें में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हाँ, सारा अली खान से सामान्य सी मीटिंग हुई है। इसमें ज्यादा मतलब न निकाला जाए। अभी तो हम हमारी ऊर्जा अगली फिल्म परी में लगा रहे हैं।

सारा अली खान की फ़िल्म केदारनाथ 21 दिसंबर 2018 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...