मंगलवार, 7 नवंबर 2017

सोनम कपूर ने अपने अडिग आत्मविश्वास के राज को प्रशंसकों से साँझा किया!

फैशन दिवा और अभिनेत्री सोनम कपूर अपने अभिनय और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उनके ट्विटर पर चाहने वालों की संख्या 11 मिलियन हो गई हैं। इसी खुशी में सोनम ने ट्विटर पर सवाल जवाब की चर्चा में भाग लिया।

जब एक प्रशंसक ने पूछा कि आप कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय कैसे लेती हैं। इस के जवाब में सोनम ने कहा कि मैं अपने सहज ज्ञान पर विश्वास करती हूं। मैं अपनेआप पर कभी भी शंका नही करती। 

एक फॉलोवर ने पूछा कि आपके आत्मविश्वास का क्या राज है, इस पर सोनम ने कहा कि मेरे आत्मविश्वास का राज मैं जैसी हूँ, वैसी ही रहती हूँ।

एक फॉलोवर ने पूछा कि आप करीना कपूर खान को इंस्टाग्राम पर आने के लिए मनाएँगी, तो सोनम ने कहा कि यह काम मेरी काम करने वाली सूची में हैं।

वर्तमान में सोनम अपनी फिल्म वीरें दी वेडिंग की शूटिंग के सिलसिले में फुकेट में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...