गुरुवार, 23 नवंबर 2017

राजकुमार राव ने पहली बार एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता!

राजकुमार राव के लिए यह वर्ष बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ हैं। उनकी फिल्मों के हिट होने के अलावा उनकी फिल्म न्यूटन को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया हैं। हाल ही में उन्हें फ़िल्म न्यूटन के लिए एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स में ब्रिस्बेन में बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। वही इसी फिल्म के लिए मयंक तिवारी और अमित मसूरकर को बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड से नवाज़ा गया है।

इस पर उत्साहित राजकुमार राव ने ट्वीट करके बताया कि बहुत ही सम्मानित आफसा 2017 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता। थैंक यू माँ। थैंक यू टीम न्यूटन। अपने सपनो को पीछा करना मत छोड़ो क्योंकि वे सच होते है।
उन्होंने ट्रॉफी को चूमते हुए अपनी तस्वीर भी साँझा की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...