बुधवार, 1 नवंबर 2017

लंबे अंतराल के बाद माधुरी दीक्षित नेने और अनिल कपूर मिलकर करेंगें टोटल धमाल?

बॉलीवुड सितारे अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 90 के दशक की सबसे सफलतम और दर्शकों की मनपसंद जोड़ी थी। दोनों ने मिलकर बेटा, तेज़ाब, पुकार, राम लखन और प्रहार जैसी कई सफलतम फिल्में दी हैं। यदि उनको जोड़ी को पसंद करने वाले प्रशंसकों की चाहत बलबती रही तो वे दोनों लंबे अंतराल के बाद फ़िल्म टोटल धमाल में दिख सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो इंद्र कुमार अपनी धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म टोटल धमाल लेकर आ रहे हैं। इस फ़िल्म के लिए इंद्र कुमार ने अपने पसंदीदा जोड़ी माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर को संपर्क किया हैं। इस फ़िल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी पहले से ही हैं।

वर्तमान में अनिल कपूर, अतुल मांजरेकर की फनने खान की शूटिंग में व्यस्त है। इसमें उनके अलावा राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं। फ़िल्म अप्रैल 2018 में सिनेमाघरों में लगेगी।

अनिल कपूर अपनी अगली फिल्म विधु विनोद चोपड़ा की "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" में अपनी प्यारी बिटिया सोनम कपूर के साथ नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में रह सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...