बुधवार, 8 नवंबर 2017

आथिया शेट्टी की जगह कृति सैनन का रोमांस दिलजीत दोसांझ के संग!

खबरों की माने तो कृति सैनन अपनी दिनेश विजन की अगली में आथिया शेट्टी की जगह दिलजीत दोसांझ के संग रोमांस करते हुए दिखेंगीं। कृति और दिलजीत पहली बार साथ में आ रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार कृति एक पत्रकार की भूमिका में है, वही दूसरी ओर दिलजीत एक छोटे से गांव के विचित्र व्यक्ति की कहानी हैं। यह कॉमेडी फ़िल्म फरवरी 2018 में पंजाब में शूट होगी। जल्दी ही फ़िल्म के नाम और डायरेक्टर की घोषणा होगी।

फ़िल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन एक मीडिया बातचीत में बताया कि लोग दिलजीत की फिल्मों में तीव्रता देख चुके हैं। किन्तु अब उनके साथ हँसने का वक़्त आ गया हैं। कृति भी बरेली से सीधे पटियाला आ रही है और अपने हाथ में पेन पकड़ेंगीं।

सूत्रों के अनुसार पहले फ़िल्म में आथिया शेट्टी को लेने बात चल रही थी। किन्तु कुछ मंत्रणा के बाद कृति सैनन पर सहमति बनी। आथिया की दूसरी फिल्म उसी समय प्रारंभ होने वाली थी, इसलिए डेट की समस्या के चलते बात नही बन सकी। इसलिए प्रोड्यूसर ने कृति सैनन को चुना।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...