सोमवार, 12 जून 2017

सोनू सूद चाहते हैं कि दीपिका, बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु का रोल निभाएं!

तूतक तूतक तूतिया फ़िल्म को प्रोड्यूस करने के बाद सोनू सूद अपनी अगली फिल्म जो कि पी वी सिंधु की जीवनी पर आधारित है, को प्रोड्यूस करने का रहे हैं। अभी फ़िल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज में हैं। फ़िल्म में पी वी सिंधु के रोल के लिए सोनू सूद, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को चाहते हैं।

पी वी सिंधु भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी थी, जिन्होंने ओलिंपिक 2016 में रजत पदक जीता।

सोनू सूद ने कहा कि मैं दीपिका को पी वी सिंधु के रोल में देखना चाहता हूँ। वो बहुत ही शानदार अभिनेत्री हैं। 
हमारी फ़िल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज पर हैं। दीपिका को उनका रोल सुनाया जाएगा तो उन्हें अवश्य पसंद आएगा। हमारे निर्देशक के पास समय है, वह अवश्य ही इस रोल के लिए हाँ कहेंगी।

सोनू ने आगे कहा कि जब स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी, तो मैं दीपिका के पास जाऊंगा और उन्हें रोल का पूछुंगा। एक निर्माता होने के नाते मेरा फ़र्ज़ हैं कि कलाकार के सामने मजबूत स्क्रिप्ट पेश करूं।

सोनू सूद बॉर्डर फ़िल्म के 20 साल होने के उप्लक्षय पर कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...