गुरुवार, 1 जून 2017

ड्वायन जॉनसन ने प्रियंका चोपड़ा के लिए प्यार को कबूला!

हाल ही में हॉलीवुड एक्टर ड्वायन जॉनसन ने प्रियंका चोपड़ा के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हुए कहा कि मैं प्रियंका से पहली मुलाकात से ही प्यार करता हूँ।

ड्वायन ने एक टीवी शो में प्रियंका से अपने संबंधों के बारें बताते हुए कहा कि मैं इस औरत को प्यार करता हूँ। यह बहुत ही मज़ाकिया था जब वह अमेरिका आई थी। वो यहाँ आई, हमारी एजेंसी से जुड़ी और मेरे एजेंट को नियुक्त किया। इसके कारण हमारे तुरंत संबंध बने। ड्वायन ने ये सब एक शो नाउ शोइंग के लिए साक्षात्कार में कहा।

ड्वायन ने कहा कि पहले हम लोगों ने फ़ोन पर बात की| बात करते ही हम लोगों के विचार मिल गए| हम दोनों का एक सा डीएनए हैं|  हम दोनों के एक से सपने हैं|  केवल यह सब नहीं था | मैं  उनके प्यार में गिरफ़्त हो गया| हम लोगों का यह पागलपन वाला आईडिया था कि वह बेवॉच में बहुत ही अच्छी विलैन साबित होगी| 

ड्वायन सोचते है कि प्रियंका एक बेहतरीन विलैन की भूमिका निभाने वाली कलाकार हैं|  ड्वायन आजकल प्रियंका के काम करने के तरीके से भी बहुत फ़िदा हैं|  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...