रविवार, 4 जून 2017

ऐश्वर्या और अभिषेक ने भारत की पाकिस्तान पर जीत पर जश्न मनाया!

4 जून को बारिश से बाधित चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी के एक मैच में भारत ने पाकिस्तान को बर्मिंघम में 124 रन से शिकस्त दी। दूसरे प्रशंसकों की तरह हमारे बॉलीवुड के सितारा पति पत्नी ऐश्वर्या और अभिषेक ने भारत की जीत का जश्न मनाया। अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया साइट पर अपनी पत्नी के साथ फोटो साँझा करते हुए लिखा कि यस! कम ऑन इंडिया!!!#जयहिन्द।

ऐश्वर्या राय बच्चन अपने कांन्स 2017 में धमाकेदार उपस्थिति के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। वह अपनी बेटी आराध्या और माँ वृन्दा रॉय के साथ कांन्स में सम्मिलित होने गई थी। अभिषेक ने ऐश्वर्या के बहुत से फ़ोटो सोशल मीडिया पर साँझा करते हुए ऐश्वर्या की प्रशंसा की थी।

आने वाले वक्त में ऐश्वर्या अपनी अनुराग कश्यप की अगली फिल्म गुलाब जामुन में अभिषेक बच्चन के साथ दिख सकती हैं। ऐश्वर्या एक ओर फ़िल्म फनने खान में अनिल कपूर के साथ दिख सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...