सोनम ने बिग बी को किया विशेष धन्यवाद! जानिए क्यों?

हाल ही में सोनम कपूर ने अपना 32वाँ जन्मदिन मनाया। इस इपलक्ष्य पर पूरा  फिल्म जगत, सोनम को जन्मदिन संदेश देने में व्यस्त था। इन सभी संदेशों का जवाब देने में संयम भी व्यस्त थी। इसी दौरान बिग बी उर्फ अमिताभ बच्चन साहब ने भी एक जन्मदिन संदेश भेजा किन्तु सोनम उसका उत्तर देना भूल गयी। इस पर अमिताभ बच्चन ने नाराज़गी जाहिर करते हुए सोनम को फिर से ट्वीट किया कि और मेरा क्या। मैं अमिताभ बच्चन हूँ डिअर। मैंने तुम्हें जन्मदिन संदेश भेजा था, किन्तु तुमने उसका उत्तर नही दिया।

यह जानकर असहज सोनम ने उत्तर दिया कि ओह माय गॉड सर्। मुझे नही मिला। मैं हमेशा उत्तर देती हूँ। बहुत बहुत धन्यवाद सर्। मुझे जूनियर बच्चन का संदेश मिला। मैं बहुत शर्मिंदा हूँ।

अमिताभ बच्चन यहां नही रुके और सोनम को फूलों से सजा हुए एक प्यारा सा गिफ्ट भेजा। सोनम ने इसका तुरंत उत्तर देते हुए लिखा कि अमित अंकल, जया आंटी, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या को इन संदेशों और सुंदर फूलों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।

बहुत ही प्यारी घटना थी। वर्तमान में सोनम फ़िल्म पैडमैन और वीरे दी वेडिंग कर रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!