मंगलवार, 13 जून 2017

शाहरुख के विराट कोहली की तारीफ में दो शब्द!

महानायक शाहरुख खान अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के जाने जाते हैं। वह किसी भी प्रश्न का उत्तर बड़े ही बुद्धिशाली तरीके से मज़ाकिया अंदाज़ में देते है।

हाल ही में शाहरुख के ट्विटर पर #asksrk के प्रश्न उत्तर वार्तालाप में शाहरुख से उनके प्रशंसकों ने उनकी जब हैरी मेट सेजल की सह नायिका अनुष्का शर्मा के कथित प्रेमी विराट कोहली के व्यक्तित्व के बारे में पूछा तो शाहरुख खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में जवाब दिया।

जब एक प्रशंसक ने शाहरुख से विराट को परिभाषित करने कहा तो शाहरुख ने सटीक उत्तर देते हुए कहा कि बहुत बढ़िया और एक अच्छे इंसान।

वर्तमान में शाहरुख और अनुष्का की इम्तियाज़ अली द्वारा निर्देशित फिल्म जब हैरी मेट सेजल आ रही हैं। हाल ही में शाहरुख ने अनुष्का से अपने संबंधों के बारें में कहा था कि मेरा अनुष्का के साथ अजीब संबंध हैं। हम एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। अनुष्का और दीपिका ने पहली फ़िल्म मेरे साथ की है। मेरे दोनों से संबंध ज़रा हटके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...