बुधवार, 16 अगस्त 2017

काजोल इश्क़ जैसा कुछ करना चाहती हैं!




बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने फिर से फिल्म वीआईपि २ से फिल्मों में वापसी कर रही हैं| इस फिल्म को सौंदर्य रजनीकांत निर्देशित कर रही है| फिल्म में काजोल के अलावा धनुष, अमला पॉल, विवेक, सरन्या पोंवन्नन और समुथिरकनी हैं|

जब काजोल से उनकी अगली बॉलीवुड फिल्म के विषय के बारें में पूछा तो काजोल ने बताया कि मैं इश्क़ जैसी फिल्म करना चाहती हूँ| वह फिल्म बहुत ही हंसी मजाक, पागलपन वाले क्षणों वाली और मनोरंजक फिल्म थी| मैं आशा करती हूँ कि कोई इस तरह की फिल्म लेकर मेरे पास आएगा|

काजोल ने आगे कहा कि मैं सोचती हूँ कि हम लोगों ने ९० में बहुत ही मनोरंजक फिल्में बनाई थी|  अभी भी कोई मेरे पास उस तरह की कॉमेडी लेकर आएगा तो मैं उसके लिए हाँ करने में बिलकुल भी इंतज़ार नहीं करूंगी|  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...