मंगलवार, 15 अगस्त 2017

टीवी अभिनेत्री हिना खान ने स्वतंत्रता दिवस पर गायन में डेब्यू किया!

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' से प्रसिद्ध हुए अक्षरा उर्फ़ हिना खान, टीवी जगत में एक जाना माना नाम हैं| हाल ही में उन्होंने ७०वीं स्वंतत्रता दिवस की बर्षगांठ पर अपने मनपसंद वन्दे मातरम् के गीत से गायन के क्षेत्र में डेब्यू किया|  उनका यह गाना कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया|

संगीत के क्षेत्र में डेब्यू के बारें में हिना खान ने कहा कि इस महान दिन पर मैं वन्दे मातरम् गाना बहुत ही पसंद करती हूँ| यह मेरे लिए शोभाग्य की बात हैं|  हमें दूसरे गानों  को गाने के लिए बहुत ही अवसर मिलते हैं, किन्तु म मैं कभी भी वन्दे मातरम् गाने का अवसर खो नहीं सकती हूँ| मैंने बिलकुल भी अभ्यास नहीं किया था| मैं सीधे स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए गयी थी| प्रत्यक्ष संगीतकारों के समक्ष गाने का यह मेरा पहला अवसर था| मुझे पता नहीं की यह कैसा हुआ, किन्तु मुझे गाकर अच्छा लगा| यह बहुत ही अच्छा अनुभव था|  

हाल ही में हिना खान ने खतरों के खिलाडी ८ और नाच बलिये ६ में भाग लिया| अब वह गायन में अपना करियर बनाना चाहती हैं| वह इस क्षेत्र में प्रशिक्षण लेने की तैयारी में हैं| हिना ने आगे कहा कि यदि मौका मिला तो वह भविष्य में व्यावसायिक तौर पर गाना चाहती हैं| मैं कुछ संगीतकारों से मिली हूँ, उन्होंने मुझे बताया कि मेरी आवाज़ बहुत अच्छी हैं| मेरी आवाज़ को परिष्कृत करने की आवश्यकता नहीं हैं| बस यदि मैंने संगीत सीखा नहीं हैं तो, थोड़ा सा सीखना चाहिए| इसलिए मैं व्यावसायिक संगीत शिक्षा लेने की सोच रही हूँ|  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...