मंगलवार, 15 अगस्त 2017

टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट का अधूरा अलविदा!


टीवी शो बेहद और दिल मिल गए के निर्माता सिनेविस्ता, अपने शो बेहद से प्रसिद्ध हुई जेनिफर विंगेट को लेकर एक और टीवी शो का निर्माण करने वाले है। खबरों की माने तो टीवी शो बेहद अक्टूबर में बंद होने की संभावना है। इसलिये जेनिफर के प्रशंसकों में निराशा छाई हुई थी। किन्तु प्रशंसकों को निराश होने की जरूरत नही है। जेनिफर विंगेट अपने नए शो अधूरा अलविदा में तेरे लिए शो के अभिनेता हर्षद चोपड़ा के साथ दिखेंगीं।

यदि विश्वश्त सूत्रों की माने तो जेनिफर और हर्षद का शो अगस्त-सितंबर में आने वाला था। किंतु अब हम विश्वसनीय तौर पर कह सकते है कि यह शो जल्दी ही प्रसारित होगा, क्योंकि हाल ही में इसका पायलट एपिसोड शूट हुआ हैं। इस एपिसोड में जेनिफर एक अनन्या नाम के किरदार में है, जो कि एक विधवा है और प्यार करने से डरती हैं।

जेनिफर विंगेट ने अपने टीवी शो बेहद के नकारात्मक किरदार माया मेहरोत्रा से बहुत ही ख्याति पाई। अब वह हर्षद के साथ पहले एपिसोड में केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्दी ही प्रशंसकों को अपने अभिनय से मनमोहित करेंगीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...