![]() |
| टीवी अभिनेता गगन कंग और अर्जित लवानिया |
हाल ही में एक खतरनाक कार दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त गगन कंग और अर्जित लवानिया को टीवी अभिनेत्री देबिना ने याद किया।
टीवी अभिनेता गगन और अर्जित ने अपनी शुरुआत टीवी शो महाकाली - अंत ही आरंभ है से की। वे दोनों गुजरात के उम्बरगांव से शूटिंग करके वापिस आ रहे थे| मुंबई अहमदाबाद एक्सप्रेस पर पालघर जिले में उनकी कार दुर्घटना में मौत हो गयी|
गगन कंग की मौत पर दुःख जताते हुए, उन्हें याद करते हुए देबिना ने लिखा कि इंसान की जिंदगी अनिश्चिताओं से भरी रहती हैं| एक पल घर से खुश होते हुए निकलते है तो दुसरे पल आप जिन्दा ही नहीं रहते है| मेरे दोस्त पर इस अनिश्चित जिंदगी की दुर्घटना को मैं सोच भी नहीं सकती हूँ| तुम मेरी यादों में आज वह एक विंदास और सुलझे हुए इंसान की तस्वीर लिए हुए हैं|
देबिना ने आगे कहा कि एक खुद के नियमों के अनुसार चलने वाला दाँतों को दिखाते हुए नटखट मुस्कान वाले इंसान थे| मुझे आज भी तुम्हारे साथ घंटो विचार विमर्श करना याद है| तुम सोने के दिल वाले व्यक्ति थे| तुम सबसे बड़े शिव भक्त थे| तुम वह व्यक्ति थे जिसने खुद ही गणपति बनाकर पूजा की|


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें