फ़िल्म केदारनाथ, 2013 की दर्दनाक बाढ़ की घटना के इर्दगिर्द घूमती प्रेम कहानी पर आधारित!


हाल ही में अभिषेक कपूर निर्देशित केदारनाथ का मोशन पोस्टर लांच हुआ। फ़िल्म के पोस्टर को देखते ही फ़िल्म मीडिया में चर्चा का विषय बन गयी। इस फ़िल्म से सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान डेब्यू कर रही हैं। वही मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत है, जो पूर्व में अभिषेक कपूर की कई पो चे कर चुके हैं।
फ़िल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली हैं। फ़िल्म के प्रति बढ़ती जिग्यासा, इंतजार की बेचैनी बड़ा रही हैं। 

अभिषेक कपूर ने पहले बताया था कि फ़िल्म को बहुत ही मेहनत और ऊर्जा से लिखा गया हैं। एक प्रेम कहानी पार्श्व में केदारनाथजी का चमत्कारिक मंदिर है। मुझे फ़िल्म को चालू करने दो, फिर लोग फ़िल्म की चर्चा करेंगें। इस फ़िल्म में सारा अली खान एक तेजतर्राहट पर्यटक की भूमिका में है, जबकि सुशांत सिंह राजपूत एक पिठू
की भूमिका में हैं।

सूत्रों की माने तो फ़िल्म 2013 में उत्तराखंड की बाढ़ त्रासदी पर आधारित हैं। जिसमें 16 जुलाई 2013 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 5700 लोगों की मृत्यु की संभावना बताई गई थी। उस दौरान भारतीय वायुसेना, आर्मी और पैरामिलिटरी फ़ोर्स ने लगभग 110000 लोगों को बचाया था। अभिषेक कपूर ने इस दर्दनाक हादसे को अपनी फिल्म का आधार बनाते हुए एक प्रेम कहानी लिखी है, जिस पर फ़िल्म केदारनाथ आधारित हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एल्विश यादव ने 25 लाख रुपये के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी के साथ बिग बॉस ओटीटी 2 ग्रैंड फिनाले जीता!

डीजे गणेश: संगीत के पीछे का उस्ताद!

दिलजीत दोसांझ ने जयपुर कॉन्सर्ट में एक मारवाड़ी प्रशंसक के साथ लाइव मंच साझा किया!