गुरुवार, 24 अगस्त 2017

अजय देवगन ने काजोल और करण जौहर की पुनः दोस्ती के प्रश्न से किनारा किया!

एक समय था, जब बॉलीवुड में अभिनेत्री काजोल और फिल्मकार करण जौहर की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। करण जौहर की पुस्तक एन अनसूटेबल बॉय के बाजार में आने के बाद दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। इस पुस्तक में करण जौहर ने काजोल के पति अजय देवगन को लेकर टिप्पड़ी की थी, जिसके चलते काजोल और करण की दोस्ती में खटास आना स्वाभाविक था। जानकारी के लिए अजय देवगन ने करण पर इल्जाम लगाया था कि उन्होंने उनकी फिल्म शिवाय को नीचा दिखाने के लिए 25 लाख दिए थे। इस पर करण जौहर ने अपनी आत्मकथा में इस बात का जिक्र करते हुए इन इल्ज़ामों को सिरे से नकारा और काजोल से दोस्ती ख़त्म करने का संकेत दिया।

वर्तमान में दोनों के बीच पुनः दोस्ती के आसार दिख रहे हैं। हाल ही में काजोल ने अपने जन्मदिन पर करण जौहर को न्योता भेजा। इस न्योते के साथ साथ काजोल ने करण के बच्चें यश और रूही की फ़ोटो भी सोशल मीडिया पर लाइक की। करण जौहर ने भी अपने ट्वीट से पुनः दोस्ती के संकेत दिए।

हाल ही में जब बादशाहों के प्रोमोशन के दौरान अजय देवगन से इस बारें में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं कभी भी व्यक्तिगत विषयों और समस्यायों पर सार्वजनिक तौर पर बात नही करता। यह बहुत ही व्यक्तिगत मामला हैं। मैं इस बारें में कोई बात नही करना चाहता।

वर्तमान में अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म बादशाहों के प्रोमोशन में व्यस्त है, जो कि 1 सितंबर को सिनेमाघरों में लगने वाली हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...