अर्जुन कपूर ने अपने चचेरे भाई हर्षवर्धन को फर्जी में अभिनय के लिए कहा!

राजनिडिमोरु और कृष्णा डीके की अगली फिल्म फर्जी के लिए अभी तक मुख्य कलाकार का चयन नही हो पाया हैं। पहले फ़िल्म के लिए शाहिद कपूर को पूछा गया, तब उन्होंने अपनी शादी और रंगून की शूटिंग के चलते फ़िल्म के लिए मन कर दिया था। उसके बाद फ़िल्म में अर्जुन कपूर के लेने की बात चली। अर्जुन ने फ़िल्म के लिए हाँ कर दी थी। किन्तु हाल ही में उन्होंने इस फ़िल्म के लिए मन कर दिया और अपने चचेरे भाई हर्षवर्धन कपूर का नाम सुझाया।

इस संबंध में राजनिडिमोरु ने बताया कि फ़िल्म फर्जी के लिए शहीद कपूर और अर्जुन कपूर से बात चल रही थी। किन्तु हम दोनों फ़िल्म ए जेंटलमेन में व्यस्त होने के कारण इस पर बात आगे नही बढ़ा सकें।

जब उनसे पूछा कि अर्जुन ने अपने भाई हर्षवर्धन का नाम सुझाया है तो राजनिडिमोरु ने बताया कि हर्ष को फ़िल्म में लेने के बारें में बात करना जल्दबाज़ी होगी।

यदि विश्वस्त सूत्रों की माने तो राजनिडिमोरु और कृष्णा डीके की फ़िल्म बॉक्स आफिस पर असफल होने के बाद अर्जुन कपूर चोरी पर आधारित फिल्म फर्जी में काम करने से कतरा रहे हैं। वह अपने कैरियर के इस मोड़ पर कोई भी ख़तरा मोल नही लेना चाहते हैं। इस वक़्त वह रोमांस और कॉमेडी पर आधारित फिल्म जैसे नमस्ते कनाडा जैसी फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इसलिए अर्जुन ने फ़िल्म के लिए अपने चचेरे भाई का नाम सुझाया। अब आगे देखते है कि इस फ़िल्म के संबंध में क्या नया होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!