गुरुवार, 17 अगस्त 2017

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ के लिए तैयारी शुरू!

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत
खबरों की माने तो सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फ़िल्म केदारनाथ से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फ़िल्म को काई पो छे और फितूर के निर्देशक अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे हैं। इस फ़िल्म में हीरो की मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत हैं।

अभिषेक कपूर ने फ़िल्म के बारें में बताते हुए कहा कि यह एक प्रेम कहानी है, जो कि तीर्थयात्रा के दौरान विकसित होती हैं। मैं इस फ़िल्म के माध्यम से भारत के विस्तृत संस्कृति और विरासत के बारें में बताना चाहता हूँ। भारत आध्यात्मिकता का केंद्र हैं। इससे संबंधित भारत के खजाने को जनता के सामने खोलना चाहता हूँ।
पूर्व में सारा अली खान और अभिषेक कपूर फ़िल्म के लिए शूटिंग स्थलों की तलाश के लिए उत्तराखंड की यात्रा पर गए थे। अभिषेक ने आगे कहा कि हम फिल्ममेकिंग कंपनी हैं। हम ऐसी कहानियां कहना चाहते हैं, जो हमारे दृष्टिकोण के अनुसार सबसे ज्यादा उपयुक्त रहती है। फिल्मों में नए कलाकारों को लेना एक सामान्य प्रक्रिया हैं। सारा बहुत ही सुंदर और ऊर्जामय लड़की है। नए कलाकारों को मौंका देना कल फ़िल्म जगत का भविष्य निर्धारित करेगा।

फ़िल्म की शूटिंग शीघ्र ही शुरू होने वाली हैं। फ़िल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो गया हैं। दोनों मुख्य कलाकारों ने स्क्रिप्ट रीडिंग और तैयारी शुरू कर दी है। सारा ने भी अपने चरित्र में ढ़लने के लिए वर्कशॉप में भी शामिल होना शुरू किया हैं। फ़िल्म जून, 2018 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...