गुरुवार, 12 जनवरी 2017

शाहरुख़ की सलमान के संग ट्यूबलाईट!

शाहरुख़ और सलमान की मित्रता इस समय बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूर्व हुये झगड़ें को भुलाकर दोनों के बीच एक आत्मीय सम्बन्ध विकसित हो चूका है। दोनों के एक दुसरे के पक्ष में ट्वीट और  फोटो साँझा करके दोस्ती का नया नमूना पेश कर रहे हैं।

दोनों एक दूसरें की फिल्मों को कई उपलब्ध माध्यमों से प्रसहर करते है। दोनों एक दूसरें की फिल्मों के लिए डब्समैश पर वीडियो बनाकर साँझा करते है। यहाँ तक की सलमान ने शाहरुख़ को उनकी फिल्म रईस को प्रचारित करने बिग्ग बॉस पर बुलाया।

अब यहाँ प्रश्न उठता है कि दोनों का एक साथ फिल्मों में आएंगे क्या?

ख़बरों की माने तो दोनों के प्रशंसकों का इन्तजार समाप्त होने वाला है। क्योंकि सूत्रों के अनुसार 10 साल बाद शाहरुख़ और सलमान एक साथ फिल्म ट्यूबलाइट में नज़र आये गए। इसके पहले अंतिम बार दोनों ओम शांति ओम के दीवानगी दीवानगी गाने में साथ नज़र आये थे। ट्यूबलाइट में शाहरुख़ का लगभग 15 मिनट का छोटा सा महत्वपूर्ण किरदार रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...