रविवार, 8 जनवरी 2017

समय आ गया है कि अब हर औरत को इस दुनिया में सम्मान मिले, शाहरुख़ खान बैंगलोर घटना पर बोले।

बैंगलोर में हुए जनता के बीच औरतो की शारीरिक छेड़खानी वाली घटना पर कई बॉलीवुड की हस्तियों ने अपना शोक जताया है। हाल ही में एक फैशन शो के दौरान शाहरुख़ खान से इस 31 दिसंबर की घटना के बारें में पूछा।

इस संबंध में शाहरुख़ ने कहा कि मेरी भावनाएं भी अन्य कलाकारों जैसी ही है। यह सरासर गलत कृत्य था। हम सभी माँ और पिताओं को अपने लड़को को इस तरह से शिक्षा देना चाहिए ताकि वो महिलाओं का सम्मान करें।

शाहरुख़ ने आगे कहाँ कि मुझे लगता हैं कि सभी औरते, बेटी, माँ और सभी लड़कियां मेरे दिल के क़रीब है। अब वक़्त आ गया है कि हम सब मिलकर सुनिश्चित करें कि औरतों को पूरे विश्व में सम्मान मिले। 

अंत में शाहरुख़ ने कहाँ कि यदि वे सभी नहीं होती तो हम नहीं होते। कामकाजी महिलाएं, गृहणी और हर एक औरत जो इस दुनिया में है, को सम्मान मिलना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...