सोमवार, 23 जनवरी 2017

हृतिक रोशन ने अपने पुनर्विवाह के राज खोले!



बॉलीवुड के प्रसिद्ध नायक हृतिक रोशन ने अपनी पत्नी सुसान खान से 17 वर्षों के आनंदमय और प्रेम पुर्वक संबंधों को तिलांजलि देते हुए 2014 में तलाक ले लिया। इसके पश्चात उनका कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा, किन्तु कंगना रनौत के साथ विवादित प्रेम प्रसंग सुर्ख़ियों में छाया रहा।

हृतिक के पूर्व पत्नी सुसान के साथ दो पुत्र हिरहान और हृधान है। हृतिक अपने बच्चों के साथ सम्बन्ध बहुत ही प्यारें है। वह अपनी पूर्व पत्नी के साथ भी मधुर संबंध बनाए हुए है। हाल ही में सुसान अपने बच्चों के जन्म दिन और हृतिक की फिल्म काबिल के प्रीमियर पर हृतिक के साथ दिखी।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जब हृतिक से पुनर्विवाह के सम्बन्ध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि में इस बारे में अभी कुछ भी नहीं सोच रहा हूँ। में अभी बहुत खुश हूँ हूँ। ये तो मुझे भी नहीं मालूम की आगे क्या होगा। भविष्य के गर्त में मेरे लिए किस्मत में क्या लिखा है , ये तो वक़्त ही बताएगा। लेकिन वर्तमान में, मैं बहुत खुश हूँ।

जब हृतिक से पूर्व पत्नी सुसान से संबंधों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि हम दोनों अपने बच्चों के लिए बड़े प्यारें माता पिता है। हम दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त है और हमारे सम्बन्ध शांतिपूर्ण है। वैसे भी मेरे कोई भी सम्बन्ध हो, वे हमेशा शांतिपूर्ण और मधुर रहते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...