मंगलवार, 3 जनवरी 2017

सलमान और करण जौहर बनायेंगे अक्षय कुमार के लिए फिल्म!

वर्ष 2017 बॉलीवुड के लिए एक विशेष सौग़ात लेकर आया है। इतिहास में पहली बार सलमान खान, अक्षय कुमार और करण जौहर एक फिल्म के लिए साथ में आ रहे हैं। सलमान पहली बार किसी बड़े सितारें को लेकर फिल्म निर्माण कर रहे हैं। इस बार वो करण जौहर के साथ मिलकर एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसमे अक्षय कुमार मुख्या भूमिका में रहेंगे। यह फिल्म 2018 में सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।

इस ख़बर को सही ठहराते हुए सलमान खान ने ट्विटर पर अक्षय और करण के साथ एक फोटो साँझा करते हुए लिखा कि एक प्रोजेक्ट के लिए करण और अक्षय से हाथ मिलाया है जिसमें अक्षय कुमार एक मुख्य किरदार की भूमिका में रहेंगे और करण जौहर और सलमान खान फिल्म्स सह निर्माता के रूप में रहेंगे।

फिल्म निर्माता कारन जोहार ने भी सलमान की बात को सही बताते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि में सलमान खान फिल्म्स के साथ फिल्म में सह निर्माता बनने पर बहुत ही उत्साहित हूं। यह फिल्म अनुराग सिंह के निर्देशन में अक्षय कुमार को लेकर निर्मित होने वाली है जो कि 2018 में प्रदर्शित होगी।

इस फिल्म में सलमान और अक्षय स्क्रीन साँझा नहीं करेंगे किन्तु दोनों का किसी फिल्म के लिए साथ आना प्रशंसकों के लिए आनंदमयी ख़बर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...