रविवार, 8 जनवरी 2017

सुय्यश रॉय के लिए बहुत कुछ नहीं बदला है, किश्वर से शादी के बाद!

सुय्यश रॉय और किश्वर मर्चेंट ने कई सालों तक डेटिंग के बाद परिणय सूत्र में बंध गए थे।  इस वक़्त वो अपनी शादी शुदा जिंदगी को आनंदमय तरीके से जी रहे हैं।

जब शादी के बाद जिंदगी के सम्बन्ध में सुय्यश से एक बॉलीवुड वेबसाइट ने पूछा तो उन्होंने बताया कि शादी बहुत खूबसूरत अहसास हैं।  हम दोने एक दूसरे को बहुत समय से जानते थे। शादी के बाद हम दोनों के बीच बहुत कुछ नहीं बदला हैं।  लेकिन रिश्ते में कुछ नयापन आया है।  यह सब कुछ बहुत ही विशेष है।

जब उनसे शादी के कार्यक्रमों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम मनोरंजक थे।  हमारे सभी दोस्तों ने शादी को विशेष बनाया। हम दोनों ने दूल्हा और दुल्हन के रूप में बहुत ही एन्जॉय किया। ऐसा बहुत कम लोग कर पाते है।

जब उनसे पूछा कि आपके सभी दोस्तों को शादी कर लेना चाहिए, तो इसके सम्बन्ध बोलते हुए सुय्यश ने कहा कि अविवाहित रहना भी एक आनंदमयी अहसास हैं। इसे कुछ दूसरे पहलु से सोच सकते है। इसकी तुलना आप शादीशुदा जिंदगी से नहीं कर सकते हैं। हमें एक न एक दिन शादी करके जिंदगी में स्थिरता लानी हैं तो अभी क्यों नही।

सुय्यश की सलाह पर अविवाहित लोगों को सोचना चाहिए।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...