बुधवार, 18 जनवरी 2017

आमिर खान को हॉलीवुड में काम करने की चाहत नहीं।

वर्तमान में हर बॉलीवुड अभिनेता एक तरफ हॉलीवुड में अपनी किस्मत चमकाने का मौंका देख रहा है। वही दूसरी ओर आमिर खान हॉलीवुड नाम से ही परहेज कर रहे है। 

हाल ही में जब आमिर से अन्य कलाकारों की तरह हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का पूछा तो उन्होंने बताया कि मुझे हॉलीवुड में काम करने की कोई चाहत नहीं है। में केवल भारतीयों फिल्मों में काम करना चाहता हूँ। मेरा भारतीय दर्शकों से २० से २५ वर्षों का रिश्ता है, जिसे मुझे निभाने की चाहत है। 

आमिर ने आगे कहा कि विश्व के दर्शकों का मनोरंजन करना कोई बुरी बात नहीं हैं। किन्तु फिलहाल में मुझे इस तरह की कोई इक्षा नहीं है। अभी मेरा कोई यह करियर बनाने का समय नहीं हैं कि में विदेशी फिल्में करने की कोशिश करूँ। 

आमिर ने अपने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मेरा अंतराष्ट्रीय फिल्में न करने को कोई हठ नहीं है। यदि मन के माफ़िक कुछ अच्छा अवसर आएगा तो जरूर करूंगा। रचनात्मकता के लिए कोई सीमाऐं नहीं होती हैं। यदि भविष्य में मुझे जापान से कोई प्रस्ताव आता है तो भी में स्वीकार करूंगा। 

जब आमिर से पूछा कि जंगल बुक जैसी फिल्म भारत में इतनी ज्यादा कमाई करती है तो इससे भारतीय सिनेमा को खतरा नहीं है क्या? इस प्रश्न के उत्तर में आमिर ने कहा कि मुक्जे नहीं लगता कि हमें हॉलीवुड फिल्मों से कोई खतरा हैं। हमें तो अपनेआप से डरना चाहिए, क्योंकि हम ऐसी बुरी फिल्में  न बनायें जिससे हमारे दर्शक हमसे दूर चले जाएँ। मेरे अनुसार ये संभव नहीं है कि कोई हमारे यहाँ आयें और हमारे धंधे को खा जाए। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...