बुधवार, 4 जनवरी 2017

फ़िल्म जगत के ख़ास दोस्त सलमान और शाहरुख़ दिखेंगे बिग्ग बॉस 10 पर!




फिल्म जगत के अब ख़ास दोस्त सलमान खान और शाहरुख़ खान जब पहली पर टीवी रियलिटी शो बिग्ग बॉस पर साथ में आये थे तो पूरी दुनिया अचंभित रह गयी थी, क्योंकि पूर्व में दोनों के बीच दुश्मनी की अफवाहें प्रचलित थी। उस वक़्त शाहरुख़ खान अपने फिल्म दिलवाले को प्रचारित करने बिग्ग बॉस के सेट पर आये थे।

सूत्रों की माने तो, दोनों महानायक पुनः बिग्ग बॉस 10 के एक एपिसोड में साथ दिखने वाले हैं। शाहरुख़ खान अपनी अगली फिल्म रईस को प्रचारित करने के लिए बिग्ग बॉस 10 पर सलमान खान के साथ एक बार फिर से नज़र आएंगे। दोनों ख़ास दोस्त बिग्ग बॉस 10 के एपिसोड वीकेंड का वार की शूटिंग 20 जनवरी 2017 को करेंगे।

बिग्ग बॉस का यह सेमीफाइनल एपिसोड है। इस कारण सलमान और शाहरुख़ बिग्ग बॉस हाउस में बहुत सारे मनोरंजक कार्यों और खेलों को खिलवायेंगे। साथ में दोनों, रईस के गानों पर थिरकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...