गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

अमिताभ का कविता से ट्विटर पर तंज!

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर वालों से कहा था कि मेरे फॉलोवर की संख्या अपने आप घटाई जा रही हैं। हाल ही में एक दिन 2 लाख फॉलोवर घटना मामूली घटना नही हैं। इसके चलते वह ट्विटर पर फॉलोवर की तुलना में शाहरुख खान से और भी पीछे हो गए है।

अमिताभ ने अपने इस दर्द को कविता के माध्यम से ट्विटर पर सांझा किया। बिग बी ने लिखा कि अरे ट्विटर भाईसाहब, बहनजी, हम कुछ छाप रहे हैं और आप उसको छपने नही दे रहे है। अमां, 200000 फॉलोवर एक दिन में काट दिए आपने... अब इसे तो मत काटो यार!! अब इतना भी जुल्म मत करो।

बिग बी ने आगे कविता लिखी कि चिड़िया ओ चिया कहाँ है तेरा घर ? उड़ उड़ जाती हो यहां पे फ़ुर्र फ़ुर्र, दर्शनार्थी इतने तेरे, क्या है तेरा डर, रूठोगी तो बोलो हम फिर जायेंगे किस दर। आशीर्वाद सदा तुम्हारा बना रहे हमपर बस, नित्य नवेली पुष्प हमारे, बरसेंगे तुमपर।

इस पर क्या कहोगे, भाई लोगो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...