शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

सोनम कपूर की शादी की तैयारिया शुरू?

सोनम कपूर की शादी की तैयारिया शुरू
Sonam Kapoor in Abu Jani and Sandeep Khosla
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर और दिल्ली के व्यवसायी आनंद आहूजा कुछ समय से मजबूत रिश्ते में हैं। कुछ सालों से दोनों डेटिंग कर रहे हैं और दोनों की डेटिंग की पुष्टि उनके सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो से होती हैं। किंतु अब समय आ गया है, शायद दोनो जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगे।

यदि मीडिया में व्याप्त निज़ी सूत्रों की खबरों की माने तो दूल्हा दुल्हन के माँ बाप ने शादी स्थल के बारें में सोचना शुरू कर दिया हैं। अब इस बात पर निर्णय लेना बांकी है कि शादी भारत में होगी या फिर भारत के बाहर। जहाँ तक दुल्हन की शादी की ड्रेस की बात है तो उसके लिए सोनम कपूर डिज़ाइनर अबु जानी और संदीप खोसला को तय किया हैं। दोनो ने सोनम की दुल्हनिया वाली पोशाक पर काम करना चालू कर दिया हैं।

जब सोनम से शादी की अफवाह के बारें में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से मैं अपनी निज़ी जिंदगी के बारें में बात करना पसंद नही करती हूं। आजतक मैंने कभी भी इस बारें में मैंने अपने वक्तव्य नही दिए है और न ही दूंगी। इसके बारें में अंदाज़ा लगाया जा रहा है किंतु तो भी मैं इस बारें में कुछ भी बात नही करूंगी।

वर्तमान में सोनम की फ़िल्म पैड मैन जल्द ही सिनेमाघरों में लगने वाली हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...