अभिनेत्री रेणुका शहाणे को अपने बच्चों का कॉलेज जाने का इंतज़ार! जानिए क्यों?
![]() |
अभिनेत्री रेणुका शहाणे |
![]() |
अभिनेत्री रेणुका शहाणे फिल्म ३ स्टोरीज में |
![]() |
अभिनेत्री रेणुका शहाणे अपनी हम आपके है कौन की सहअभिनेत्री माधुरी दीक्षित |
दूरदर्शन के शो सुरभि से प्रसिद्ध हुई टीवी होस्ट और हम आपके हैं कौन की अभिनेत्री रेणुका शहाणे लगभग 14 साल के अंतराल के बाद रूपहले पर्दे पर दिखेंगीं। उनकी फिल्म 3 स्टोरीज शीघ्र ही सिनेमाघरों में लगेगी। उनके साथ अन्य कलाकारों में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, शरमन जोशी आदि हैं।
फ़िल्म ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह इतने वर्ष सिनेमा से क्यों डोर थी, तब उन्होंने जवाब में कहा कि मेरे बच्चे अभी छोटे है और उनको मेरी जरूरत हैं। मेरा बेटा 10वीं में हैं। एक बार वह कॉलेज जाने लगेगा तो मुझें मेरे लिए पर्याप्त समय मिलेगा। तब आशा है कि मैं सिनेमा ज्यादा करूंगी।
पूर्व में रेणुका शहाणे अंतिम बार 2004 में फ़िल्म दिल ने जिसे अपना कहा नामक फ़िल्म में दिखी थी। वह माधुरी दीक्षित अभिनीत बकेट लिस्ट नामक मराठी फ़िल्म में भी दिखेंगीं। वह माधुरी के साथ हम आपके है कौन के बाद 23 वर्ष के अंतराल के बाद काम करते दिखेंगीं।
रेणुका शहाणे फ़िल्म अभिनेता आशुतोष राणा की पत्नी हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें