श्रीदेवी का असमय निधन, होटल बाथरूम में बेहोश मिली!
श्रीदेवी अंतिम समय में
![]() |
श्रीदेवी के सुनहरें पल |
बॉलीवुड की चुलबुली, बिंदास, हर एक के दिलों में बसने वाली श्रीदेवी का हृदयघात से दुबई के एक होटल में 24 फरवरी 2018 को रात में लगभग 11 बजे निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे भारत, बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर व्याप्त हैं।
खबरों की माने तो श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ होटल जुमैरा अमीरात होटल में रुकी हुई थी। वह बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई में थी। शादी के सभी कार्यक्रम करने के बाद वह अकेले अपने रूम में आराम कर रही थी। होटल स्टॉफ केके अनुसार रात्रि 11:30 उन्हें श्रीदेवीजी के रूम से से पानी के लिए कॉल आया। एक स्टॉफ पानी लेकर रूम पर पहुंचा और डोर बेल बजाई, किन्तु 15 मिनट तक उसे कोई उत्तर नही मिला। तब उसने दूसरे स्टॉफ को खतरे के बारें में अलर्ट किया। दरवाजा खोला गया तो उन्हें अचेत अवस्था में बाथरूम में पाया गया। उस समय उनकी शरीर में पल्स थी। उन्हें राशिद अस्पताल के लिए ले जाया गया, जहां पर उन्हें मृत घोषित किया गया।
गल्फ के एक समाचार पत्र के अनुसार बोनी कपूर ने श्रीदेवी को बाथ टब में बेहोश पाया। वह मुम्बई में एक बर्थडे पार्टी करके दुबई लौटे थे और श्रीदेवी को डिनर पर ले जाने वाले थे।
सत्यता क्या है, भगवान जाने, किन्तु हमने एक बेहतरीन अदाकारा और लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री को खो दिया हैं।
सूत्रों के अनुसार हाई प्रोफाइल केस होने के चलते श्रीदेवी का गल्फ देश के नियमोअनुसार पोस्टमॉर्टेम किया गया हैं। वहां के कड़े नियम के चलते श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मिलने में थोड़ा वक्त लगा। अब जल्दी ही उनका शरीर एक चार्टर के द्वारा मुम्बई पहुंचने वाला है। लगभग दोपहर 12 बजे उनकी अंतिम अन्तेयष्टि का कार्यक्रम है। उनकी अन्तेयष्टि पवन हंस शमशान घाट सांताक्रुज में होगी। तब तक उनके शव को अंतिम दर्शन के उनके घर पर रख जाएगा।
कई बॉलीवुड हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया हैं और परिवार वालो को सांत्वना देते हुए दुःख को सहन करने की कामना की हैं। अमिताभ के रात्रि के ट्वीट "न जाने क्यों, अजीब सी घबराहट हो रही हैं ' से लगता है कि उन्हें इस घटना का पहले से ही अहसास हो गया था।
सुप्रभात चित्रनगरी की ओर से बॉलीवुड आइकॉन श्रीदेवीजी की आत्मा की शान्ति के लिए तहे दिल से दुआएँ। उनके परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति दे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें