बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

अर्जुन कपूर नमस्ते इंग्लैंड की रिहर्सल के लिए असमंझस में फसें!

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी चहेती अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ फ़िल्म संदीप एंड पिंकी फरार की शूटिंग लगभग पूरी कर चुके हैं। वह अब अपनी अगली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड फिर से परिणीति चोपड़ा के साथ करने वाले हैं। अर्जुन ने मस्ती में यहां तक भी कहा था कि मैं लगातार परिणीति के साथ काम कर रहा हूँ, तो मैं हमेशा उनके साथ ही दिखूंगा तो मेरा उनसे नाम जुड़ना लाज़िमी हैं।

हाल ही मैं उन्होंने अपनी अगली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड की तैयारी चालू कर दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि रिहर्सल करूं या न करूँ, यही प्रश्न हैं।

खबरों की माने तो फ़िल्म की शूटिंग पंजाब, मुम्बई और यूनाइटेड किंगडम में होने वाली हैं। विपुल अमृतलाल शाह के अनुसार वह जल्दी ही शूटिंग शुरू करेंगें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...