शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018

तापसी पन्नू का जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करने से इनकार, जानिए क्यों?

तापसी पन्नू का जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करने से इनकार, जानिए क्यों?
Taapsee Pannu and Jacqueline Fernandez
वर्तमान में तापसी पन्नू अपनी फिल्मों जैसे नाम शबाना, जुड़वाँ 2 और तेलगु फ़िल्म आनंदो ब्रह्मा की सफ़लता के चलते सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में तापसी ने इंटरटेनमेंट की रात नामक शो में शिरकत की। इस शो में उन्होंने खुलकर अपने बारें में बातचीत की।

जब उनसे पूछा कि आप किस अभिनेत्री के साथ काम नही करना चाहती है, इस पर तापसी रूककर थोड़ी दे सोचती रही। सभी आश्चर्यचकित थे। फिर कहा "जैकलीन"। तापसी ने आगे बताया कि हम दोनों पहले साथ में काम कर चुके हैं। अब शायद अगली बार नही। उन्होंने जैकलीन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी उनकी बॉडी बहुत ही फिट और लाज़वाब है। मुझें उनसे जलन होती हैं।

पूर्व में जुड़वाँ 2 की लंदन में शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थी। किन्तु दोनो ने इस नकारते हुए सोशल मीडिया पर कुछ फन वीडियो सांझा किये थे।

पूर्व में तापसी ने एक मीडिया बातचीत में बताया था कि मैं जैकलीन की ऊर्जा से प्रभावित हूँ। उनमें सकारात्मक ऊर्जा है। मैं उनसे हर परिस्थिति में कैसे मुस्कुराते रहते है, सीखना चाहती हूं।

वर्तमान में तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ीयाँ कर रही है। इस फ़िल्म में उनके साथ विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन दिखेंगें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...