मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016

गर्भवती करीना को बीमा नहीं मिलने से हो रही है फिल्म वीर दे वेडिंग में देरी, फिल्म की हीरोइन सोनम ने कहा।




फिल्म वीर दी वेडिंग जो कि सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर बना रही हैं, कुछ वित्तीय समस्याओं के कारण अटकी पड़ी हुई है। 

रिहा की बहन सोनम ने बताया कि हमें जिस तरह के वित्त की आवश्यकता फिल्म बनाने के लिए है , वो हमें प्राप्त नहीं हो रही है। फिल्म में देरी की वजह के लिए, सोनम ने एक दूसरी मजबूरी भी बताई, वो है करीना कपूर का गर्भवती होना। 

सोनम कपूर के अनुसार भारत में कोई भी बीमा कंपनी गर्भवती करीना को बीमा मुहैया नहीं करा रही है, क्योंकि भारत ही एक ऐसा देश है , जहाँ गर्भवती महिलाओं का बीमा नहीं कराया जा सकता है।  सोनम के अनुसार अब फिल्म वीर दे वेडिंग अप्रैल महीने में शुरू हो सकती है, जब तक करीना के घर में नन्हा मेहमान भी आ चुका होगा। 

फ़िलहाल करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ अपने पहले बच्चे के आगमन की तैयारी में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...