सोमवार, 3 अक्टूबर 2022

भाषण के दौरान गर्भवती अभिनेत्री को बच्चे ने मारी लात! जानिए आखिर माजरा क्या हैं?


हाल ही में बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और कपूर खानदान की सबसे छोटी बहु आलिया भट्ट को टाइम100 इंपैक्ट अवार्ड 2022 के लिए चुना गया। इसके लिए वह रविवार को सिंगापुर में थी। इस दौरान गर्भवती होने के चलते वह चमकते सुनहरी गाउन में दिखी। उनका बेबी बंप तो भी दिख रहा था। उन्होंने इस दौरान बहुत उल्लेखनीय भाषण दिया। भाषण में उन्होंने कहा कि यहां मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करके गर्वित महसूस कर रही हूं। मेरा देश जिसने मुझे और मेरे कैरियर को बनाया, वह देश मुख्यरूप से विविधता के मूल्यों का सबसे ऊपर रखता हैं। यह एक गाना है जिसे मैं पूरे संसार में जाकर सुनाना चाहती हूं। 




बच्चे के पेट में लात मारने का माजरा या है कि आलिया भट्ट इस समय गर्भवती हैं और वह जल्दी ही मां बनने वाली हैं। वह इसी बात को लेकर खुलासा करते हुए भाषण के दौरान बोली कि यदि मेरे प्रभाव की बात है तो मैं अपने प्रभाव को हमेशा जिस रूप में संभव होगा छोडूंगी। लेकिन आज की रात ने मेरे और मेरे पेट में छोटे बच्चे पर ज्यादा प्रभाव छोड़ा हैं। वह मेरे भाषण के दौरान बिना थके लगातार लात मार रहा है।

इसी दौरान उन्होंने अपने परिवार और सदस्यों को धन्यवाद दिया। यदि उनकी फिल्मों की बातें करे तो वह जल्दी ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म राकी और रानी की प्रेम कहानी, जी ले जरा और हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में दिखेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!

बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...