भरी गर्मी में मिलेंगे विक्की कौशल और सामंथा, दिखेंगे "द इम्मोर्टल अश्वत्थामा" में!





फिल्म मसान से अपने फिल्मी जीवन की शुरुआत करने वाले बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल किसी परिचय के मोहताज़ नही हैं। वह इस समय निर्देशक मेघना गुलज़ार की सैम मानेकशॉ की बायोपिक पूर्ण करनें में लगे हैं। फिल्म में उनके साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा हैं। अब वह इस फिल्म को पूर्ण कर अगली फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। 

यदि खबरों की माने तो विक्की कौशल अब निर्देशक आदित्य धर के साथ फिर जोड़ी बनाने वाले हैं। इसके पहले वह आदित्य धर की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म कर चुके हैं। अब दोनो की जोड़ी फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा में तहलका मचाने वाले हैं। दोनो अब इसके लंबे चलने वाले प्री प्रोडक्शन की गतिविधियों की तैयारी में लगे हुए हैं। यह फिल्म विक्की और आदित्य के लिए सपनों का प्रोजेक्ट हैं। दोनो ही में ही फिल्म को लेकर जुनून हैं। यह फिल्म विक्की कौशल के बिना सोच भी नही सकते हैं। फिल्म के बजट और कास्टिंग को लेकर बातचीत आगे पीछे हो रही थी। अंत में जिओ इस प्रोजेक्ट के लिए आगे आया हैं। और फिल्म की शूटिंग अगली गर्मी में शुरू हो जाएगी। 

खबरों के अनुसार, डायरेक्टर आदित्य धर इस फिल्म के लिए 3 साल से तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के लिए बड़े बजट की जरूरत हैं। इस फिल्म को प्रोडक्शन कंपनियों में दिखाने के लिए आदित्य ने स्टोरीबोर्ड भी बनाया था। इस फिल्म मे विक्की कौशल के साथ साउथ अभिनेत्री सामंथा भी दिखेंगी। दोनो अगली गर्मी में शूटिंग के लिए साथ होंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!