फिल्म छत्रीवाली में कंडोम टेस्टिंग करने वाले रोल को करने वाली रकुल प्रीत सिंह ने बताया कि मां बाप को नही कोई ऐतराज ऐसी फिल्मों से!


अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन में मनाया। वह तेलगु, तमिल और हिंदी सिनेमा में कई सालो से अपना जलवा दिखा रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्में जैसे कठपुतली, रनवे 34, अटैक पार्ट 1 आदि सिनेमाघरों में रिलीज हुई और उनकी आने वाली फिल्मे जैसे डॉक्टर जी, छत्रीवली और गुड डे रिलीज को तैयार हैं। उनकी दो फिल्मे डॉक्टर जी और छत्रीवाली कुछ हटके विषय जो समाज में वर्जित रूप में देखा जाता है, इस समय मीडिया में छाई हुई हैं। वही फिल्म डॉक्टर जी में आदमी को स्त्री रोग विशेषज्ञ बताया गया है तो फिल्म छत्रीवाली में कंडोम टेस्टिंग करने वाली लड़की का किरदार दिखाया गया हैं। दोनो फिल्म का विषय सामान्य सामाजिक जिंदगी में विचार विमर्श के लायक नही समझा जाता हैं। 




हाल ही में कंडोम टेस्टिंग करने वाले किरदार को निभाने वाली रकुल प्रीत सिंह से जब समाज में वर्जित विषय पर फिल्म करने पर मां बाप की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि नही कभी नही। मां बाप बहुत सहयोग करने वाले सकारात्मक हैं। वह केवल फिल्म नही, सभी बातों में सहयोग करते हैं। यदि हम फिल्म डॉक्टर जी के बारे में बात करते है तो क्या है ये। यह केवल एक पुरुष की कहानी हैं जिसमे वह एक स्त्री रोग विशेषज्ञ रहता हैं। यह दुर्भग्यवश है कि ऐसा विषय वर्जित रूप में देखा जाता है किंतु यदि आप देखेंगे तो सबसे अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञों में पुरुष डाक्टर सबसे आगे हैं। यदि प्रजनन अंगों की बात करें तो यह भी हृदय, मस्तिष्क और अन्य अंगों की तरह हैं। यह डॉक्टर का काम है कि कैसे इलाज करना हैं। चाहे फिर वो पुरुष हो या महिला डॉक्टर हो। इस तरह की बातें घर पर होती हैं।




रकुल प्रीत सिंह ने आगे बताया कि मैं अपने मां बाप के साथ किसी भी प्रकार की फिल्म देख सकती हूं। छत्रीवाली फिल्म की बात करे तो फिल्म में लड़की को कंडोम फैक्ट्री में काम करने वाली बताया हैं। यह विषय नया हो सकता हैं किंतु यह फैमिली न देख सके ऐसा नही हैं। फिल्म में ऐसा कोई भी डायलॉग और दृश्य नही हैं, जिससे किसी को परिवार के साथ देखने में असहज महसूस हो। यही तो फिल्म बनाने की खूबसूरती है कि यह सभी प्रकार के दर्शकों के लिए बनाई जाती हैं।

फिल्म डॉक्टर जी 14 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!