बादशाह को मिली होने वाली बेगम, प्रसिद्ध पॉप सिंगर इस पंजाबी अभिनेत्री से कर रहे डेटिंग!

हाल ही में प्रसिद्ध रैप सिंगर बादशाह एक रियलिटी चैट शो "फेवुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइफ्स" पर आए और उन्होंने शो पर अपनेआप को सिंगल बताया। फिर क्या था शो के होस्ट करण जौहर ने बाद बॉय बादशाह को दूसरी सिंगल अभिनेत्री सीमा सजदेह से उनका संबंध जोड़ने को कोशिश की, लेकिन कोई बात नही बनी। जबकि उनके सिंगल रहने का कारण कुछ दूसरा ही पता चला। 

रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया ऊर्फ बादशाह अभी अपने आप को सिंगल ही बताते है किंतु यदि खबरों की माने तो वह इस समय पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी से डेटिंग कर रहे है जो कि चंडीगढ़ में रहती हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया कि बादशाह एक साल से ईशा से डेटिंग कर रहे हैं। वो एक दोस्त की पार्टी में उनसे मिले थे। दोनो को एक दूसरे को देखते ही कुछ रोचक सा लगाव महसूस हुआ। दोनो की फिल्म और संगीत के लिए एक से पसंद हैं। वह अपने इस नए नए प्यार में धीरे धीरे आगे बढ़ रहे है। दोनो ने अपनी अपनी फैमिली को भी इस बारे में बता दिया हैं। सभी खुश हैं। इस बारे में बादशाह की तरफ से किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई हैं। देखते है वह कब इस अफवाह को हकीकत कहते हैं।

पूर्व में बादशाह की शादी जैस्मिन से हुई थी। दोनो की एक बेटी जेसैमी ग्रेस मसीह सिंह है, को कि 2017 में पैदा हुई थी। 2019 के बाद दोनो के संबंधों में कुछ खटास आई और जैस्मिन अपनी बेटी के साथ लंदन में शिफ्ट हो गई हैं। जबकि बादशाह अपने काम के सिलसिले में दिल्ली, चंडीगढ़ और मुंबई में आते जाते रहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!