जब मीडिया ने उनसे पूछा कि उन्हें भूतों की फिल्में देखने में मजा आता ही तो उन्होंने बताया कि ज्यादा नहीं। मैं नहीं देख सकती। मैंने अभी भूल भुलैया 2 फिल्म को पूरा नहीं देखा। वास्तव में मैं देख ही नहीं पाई। जब स्क्रीन पर तब्बू आती थी तो मैं अपनी आंखे बंद कर लेती थी। मैं ये भी जानती थी कि ये मजाक हैं फिर भी मुझे बहुत डरावना लगता हैं।
जब उनसे पूछा गया कि आपकी फिल्म फोन भूत की कोई लोकेशन पर आपको डर लगा क्या? इस पर कैटरीना ने बताया कि नही कोई लोकेशन नहीं। इसमें ऐसी कोई लोकेशन ही नहीं थी। मैं फिल्म में भूतनी का किरदार निभा रही हूं। मैं खुद से ही डरने नही जा रही हूं। जबकि मैं फिल्म में लोगो को भूतों के जैसे डराने जा रही हूं। हा हा। इस फिल्म में बहुत कॉमेडियन है और कॉमेडी पर आधारित फिल्म हैं। इसमें मैं अच्छी भूत बनी हूं। डरावनी नही दिखती हूं।
कैटरीना ने फिल्म के लेखकों की भी प्रशंसा की। यह लेखकों का लंबे समय से जुनून वाला प्रोजेक्ट था। यह बहुत ही विस्तार से लिखा गया हैं।
यदि फिल्म की बात करे तो कैटरीना फिल्म में भूतनी की भूमिका में है जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर को भूतों को पकड़ने के मिशन पर लगाती है। वही जैकी श्रॉफ फिल्म में आत्मा राम की भूमिका में हैं जो कि इन तीनों के भूतों के पकड़ने की योजना को विफल बनाते हैं।
यदि कैटरीना की आने वाली दूसरी फिल्मों की बाते करे तो वह सलमान के साथ टाइगर 3 में दिखेंगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें