यदि मीडिया की खबरों की माने तो दबंग अभिनेत्री अब अपने अगली फिल्म में पहली बार वाणी कपूर के साथ दिखेंगी। इस फिल्म का नाम ए गर्ल इन द यलो सूटकेस है जिसे राष्ट्रीय पुरुस्कार विजेता निर्देशक असीम अहलूवालिया निर्देशित करेंगे। असीम अपनी कई फिल्मों जैसे जॉन एंड जाने, डैडी, मिस लवली और पैलेस ऑफ हॉरर के लिए जाने जाते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म की शूटिंग नए साल के आरंभ में शुरू होगी। सोनाक्षी ने अपनी फिल्म ककुड़ा की शूटिंग अभी खत्म की हैं। इस फिल्म में वह रितेश देशमुख के साथ दिखेंगी। वही वाणी कपूर की अंतिम रिलीज फिल्म शमशेरा थी।
असीम अहलूवालिया की इस फिल्म के बारे वाणी कपूर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें