सोमवार, 21 नवंबर 2016

पहलवान गीता फोगट ने फ़िल्मी पिता आमिर खान को शादी के जोड़े के लिए न कहा!


हाल ही में कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली गीता फोगट का विवाह संपन्न हुआ। अपने वादे के मुताबिक गीता की जिंदगी पर बनी फ़िल्म के पिता आमिर खान चाखरी दादरी के एक छोटे से गांव में गीता की शादी में सम्मिलित होने आये।

आमिर, गीता के लिए बहुत सारे तोहफ़े लेकर आये किन्तु उन्हें इस बात का मलाल रहा कि वो गीता को एक ख़ास शादी का जोड़ा देना चाहते थे जिसे गीता ने लेने से मन कर दिया।

हुआ यूँ कि सामन्यतः रीति रिवाज़ो के अनुसार लड़की की शादी में शादी का जोड़ा लड़की के मामा के द्वारा आता हैं। इसलिए गीता ने आमिर खान को शादी का जोड़ा लाने मना कर दिया , जिसके कारण आमिर को अपनी इच्छा पूरा करने का अवसर नहीं मिल पाया।

आमिर ने कहा कि में गीता के लिए शादी का जोड़ा लेकर आना चाहता था, किन्तु रीति रिवाज़ो के चलते यह जोड़ा केवल उनके मामा ला सकते है। इसलिए में कुछ दूसरे तोहफे लेकर आया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...