रविवार, 20 नवंबर 2016

केवल अक्षय में है फिल्म 2.0 के चरित्र को निभाने की दम, सलमान ने फिल्म के फर्स्ट लुक के प्रदर्शन पर कहा!




हाल ही में, रजनीकांत की आने वाली शंकर निर्देशित फिल्म 2.0 के फर्स्ट लुक का प्रदर्शन एक कार्यक्रम के दौरान किया। इस अवसर पर फ़िल्म जगत के बड़े बड़े सितारे जैसे सलमान खान, अक्षय कुमार, रजनीकांत और अक्षय कुमार मौजूद थे। सलमान खान ने फिल्म के फर्स्ट लुक की दिल से प्रशंसा की और अक्षय कुमार के अभिनय को सराहा।

सलमान ने कहा कि मुझे फिल्म का फर्स्ट लुक बहुत ही अच्छा लगा। मेरी नज़रों में फिल्म जगत में केवल अक्षय कुमार ने समय के साथ विकास किया है। उनका फिल्म में प्रदर्शन सराहनीय है। उनके अलावा इस रोल को करने की दम किसी में नहीं थी। 

फिल्म २.० में रजनीकांत डॉक्टर वैज्ञानिक वसीगरण का किरदार निभा रहे हैं, जिसे उन्हें पूर्व में २०१० की सफलतम फिल्म एंथिरन में निभाया था। अक्षय कुमार इस फिल्म में रिचर्ड नाम के एक बुरे वैज्ञानिक का चरित्र को निभा रहे हैं, जो कि अपने एक गलत परिक्षण के कारण कौए की आकृति वाले इंसान में बदल जाता है। 

इस फिल्म अन्य कलाकारों में एमी जैक्सन, सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन हैं। यह पूरी फिल्म ३डी तकनीक पर बन रही हैं। यह फिल्म २०१७ में दिवाली के दिन सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...