गुरुवार, 3 नवंबर 2016

क्रिकेटर युवराज की होने वाली पत्नी है टॉमबॉय जैसी, माँ बनाना चाहती है संस्कारी बहू!




जल्दी ही पति पत्नी के रिश्ते में बंधने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह और हेज़ल कीच, आजकल अपनी शादी को लेकर बहुत ही उत्साहित है, जो कि 30 नवम्बर को होने वाली है। लेकिन परिवार के सदस्य, शादी की तैयारी से सम्बंधित किसी भी जानकारी को बाहरी व्यक्ति से साझा नहीं करना चाहते।

ख़बरों की माने तो, हेज़ल कीच के शॉपिंग के शौक के बारे में युवराज की माँ शबनम सिंह ने कुछ विश्वस्त सूत्रों को बताया कि हेज़ल इस समय अपनी माँ के साथ जयपुर में खरीददारी कर रही है। पहले उन्होंने दिल्ली में कुछ डिज़ाइनर और शोरूम से अपनी शादी की शॉपिंग की है। वो बहुत ही साधारण लड़की जैसी है। मुझे उनकी सादगी पसंद है।

युवराज की माँ ने संस्कारी बहू के प्रश्न पर आगे बताया कि हेज़ल कीच थोड़ी सी टॉमबॉय जैसी दिखती है, मुझे उन्हें सच्ची संस्कारी बहू जैसा बनाना है। ताकि वो विवाह के दिन दुल्हन के रूप सुन्दर बहु के रूप में दिखें।

ख़बरों की माने तो, शबनम सिंह से जब विवाह के स्थल के बारें जानना चाहा तो उन्होंने कहा क़ि में विवाह से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा नहीं करूंगी, क्योंकि मीडिया और युवराज के प्रशंसक वहाँ पहुँच जायेंगे और शादी के दिन हमारी परेशानी का कारण बन सकते है। विवाह स्थल के बारे जानकारी के लिए आपको थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Eetha Teaser: श्रद्धा कपूर का ऐसा अवतार कभी नहीं देखा होगा, रुला देगा लावणी डांसर विठाबाई का यह सच!

बैकस्टेज बच्चे को जन्म देकर तुरंत स्टेज पर नाचीं! जानें उस महान लावणी डांसर की कहानी जिससे हिल गया बॉलीवुड! बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ...