मंगलवार, 29 नवंबर 2016

विद्या बालन बनी तुम्हारी सुलु के लिए रेडियो जॉकी!

ख़ूबसूरत अभिनेत्री विद्या बालन आजकल कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह के प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। हाल ही में उन्होंने विज्ञापन निर्देशक सुरेश त्रिवेणी की आने वाली फिल्म तुम्हारी सुलु के लिए हामी भर दी है। इस फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी पूर्व में इंडिया पाकिस्तान के मैच पर मौका मौका विज्ञापन 2015 में कर चुके हैं।

फिल्म तुम्हारी सुलु में एक रेडियो जॉकी की भूमिका निभा रही है , जिसमे वह देर रात्रि में प्रसारित होने वाले व्यस्कों के लिये एक रेडियो कार्यक्रम को संचालित करेंगी। विद्या का चरित्र हँसी मज़ाक से भरपूर मनोरंजन करने वाला है।

फिल्म में विद्या का चरित्र का नाम सुलोचना अर्थात सुलु है , जो एक हकीकत में जीने वाली मस्ती मज़ाक करने वाली लड़की है। यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म में विद्या का चरित्र उनके निजी जिंदगी और व्यक्तित्व से समानता रखता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...