सोमवार, 3 जुलाई 2017

बीच बीच में की गायिका शाल्मली खोलगड़े की शाहरुख संग सेल्फी!

हाल ही में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अभिनीत जब हैरी मेट सेजल का गाना बीच बीच में एक कार्यक्रम के दौरान प्रचारित किया गया। यह एक नृत्य करने के लिए मजबूर करने वाला गाना हैं।

बीच बीच में गाना एक बार एंड रेस्टोरेंट में प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, इम्तियाज़ अली और गायिका शाल्मली खोलगड़े उपस्थित थी। इस अवसर पर अनुष्का और शाहरुख ने डांस भी किया।

27 वर्षीया शाल्मली ने अपने ट्विटर एकाउंट पर शाहरुख और अनुष्का के साथ ली सेल्फी साँझा की। शाल्मली ने लिखा कि जब आई मेट हैरी हु मेट सेजल बीच बीच में इज आउट। सुनिए और मुझे इसके बारें में बताइये।
पूर्व में शाल्मली बेबी को बास पसंद है, बालम पिचकारी, लत लग गई जैसे गानों से संगीत दुनिया में नाम कमा चुकी हैं।

फ़िल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में लगेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...