रविवार, 2 जुलाई 2017

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र को पता था कि यमला पगला दीवाना 2 फ्लॉप होगी!

सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र को यमला पागल दीवाना 2 के प्रदर्शित होने के पहले ही पता था कि फ़िल्म बॉक्स आफिस पर असफल होगी। किन्तु उनके अनुसार उनकी अगली यमला पगला दीवाना 3 वापिश सफलतम फिल्मों की श्रेणी में आ जायेगी।

धर्मेंद्र ने एक बातचीत के दौरान कहा कि यमला पगला 3 घरेलू फ़िल्म होगी। यह बहुत अच्छी होगी और इसके सभी चरित्र बहुत अच्छे हैं।

पहली फ़िल्म यमला पगला दीवाना 2011 में आई थी। संगीत सिवान की यमला पगला दीवाना 2 तीनों देओल के साथ 2013 में आई थी। अब तीसरे भाग की शूटिंग अगस्त में शुरू हो रही हैं।

धर्मेन्द्र ने फ़िल्म के दूसरे भाग के बारें में बताते हुए कहा कि मुझे पता था कि फ़िल्म फ्लॉप होगी। मैंने ट्रेलर देखकर सनी से कहा था कि फ़िल्म गई। मैंने कहा कि पहले में हमने लोगों को हँसाया है, इस में हम रोयेंगे।

81 वर्षीय धर्मेन्द्र इस समय अंतरराष्ट्रीय शार्ट फ़िल्म ड्रीम कैचर में व्यस्त हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

329 मौतें और एक अधूरा करियर: क्या आप जानते हैं एक्टर इंद्र ठाकुर की ये खौफनाक दास्तां?

नदिया के पार के एक्टर इंद्र ठाकुर: आतंकी हमले ने ली थी जान, बीवी-बच्चे भी हुए थे खत्म; रूह कंपा देगी यह दास्तां राजश्री प्रोडक्शंस की सदाबहा...