तब्बू ने आज भी अकेले होने का इल्ज़ाम अजय देवगन पर लगाया!

बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू को कौन नही जानता। उनका सफलतम फिल्मी सफर के बारें में सभी जानते हैं। कुछ हिट फिल्मों में माचिस, हम साथ साथ है, बीबी नं. 1,  हेरा फेरी आदि हैं। अब तब्बू गोलमाल अगैन में अजय देवगन के साथ दिखेंगीं। तब्बू ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि आज जो मैं अकेली हूँ, उसके पीछे अजय देवगन हैं।

तब्बू ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि मैं अजय देवगन को पिछले 25 वर्षों से जानती हूँ। वह मेरे चचेरे भाई समीर आर्या का ख़ास दोस्त था। हम लोगों की दोस्ती वही से चालू हो गई थी। जब मैं जवान थी, उस वक़्त अजय और समीर मेरी जासूसी करते थे। यदि कोई लड़का मुझसे बात करता था, तो दोनों मिलकर उस लड़के की पिटाई करते थे। यदि आज मेरी शादी नही हुई है तो उसका जिम्मेदार अजय हैं। उसे आज वो दिन याद करना चाहिए और पश्चताप करना चाहिए कि उसने क्या किया था।

तब्बू ने आगे बताया कि एक दिन मैंने अजय से बोला कि मेरी शादी के लिये एक लड़का ढूंढ। ये सब मजाक था। किंतु हम दोनों के बीच संबंध गहरे हुए क्योंकि हम दोनों ने एक दूसरे के साथ बहुत काम किया। यदि मैं किसी पुरुष अभिनेता में किसी के बारें में सोचती हूँ तो वह अजय हैं। वह बिल्कुल बच्चे जैसे हैं और बहुत सुरक्षात्मक हैं। फिल्मों के सेट पर उनके साथ माहौल बहुत तनावमुक्त रहता हैं। हम दोनों के बीच एक विशेष रिश्ता हैं और अपरिभाषित लगाव हैं

तब्बू ने गोलमाल अगैन के बारें में बताते हुए कहा कि मैं बहुत दिनों से हंसी मजाक की फिल्में करना चाहती थी। मेरी माँ को भी मेरी रोने धोने वाली फिल्म पसंद नही थी। कुछ लोग मुझे बीबी नं. और हेरा फेरी जैसी फिल्में करने की सलाह देते थे। इस कारण मैंने एक पार्टी के दौरान रोहित शेट्टी से गोलमाल फ़्रेंचाइज़ी में काम करने की इक्षा जताई। किन्तु गोलमाल अगैन में भी मेरी भूमिका संजीदा हैं। चलो कम से कम से खड़े होकर लोगों को हँसते हुए तो दिखूंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शोस्टॉपर रणबीर कपूर लुंगी-स्टाइल पैंट में स्टाइलिश लग रहे हैं!

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने इम्फाल में की मैतेई रिवाज़ से शादी, बड़ी हस्तियों ने दी बधाई!

यामी गौतम ने शादी के बाद पति आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 में काम करने के बारे में बात की!