बुधवार, 6 दिसंबर 2017

करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर को मीडिया कैमरे के लिए नही करती है, तैयार!

बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान को पिछले वर्ष बेटे तैमूर अली खान की प्राप्ति हुई थी। तैमूर अभी एक वर्ष के भी नही हुए है, किन्तु उनकी जगह जगह ली गई तस्वीरें मीडिया में छाई रहती हैं। पापाराज़ी द्वारा उनको कैमरे में कैद करना तैमूर की प्रसिद्धि को दर्शाता हैं। आज के समय में उन्होंने स्टार स्टेटस के मामले में अपने मां बाप को पीछे छोड़ दिया है।

हाल ही में किसी मीडिया सूत्र ने जब करीना से तैमूर को तैयार करने और कपड़े पहनाने के बारें में पूछा तो उन्होंने बताया कि मैं उसे तैयार करती हूँ, क्योकि मुझें उसे तैयार करना पसंद हैं। लेकिन मैं उसे सुंदर सामान्य कपडें पहनाती हूँ। मैं उसे पापाराज़ी के लिए या फिर उसके फ़ोटो के लिए कपड़े नही पहनाती हूँ। मैं खुश हूं कि उसकी फोटो कुर्ता पायजामा में खींचते हैं । 

वास्तव में फैशन वह है कि जिसमें आप अपनेआप को सहज महसूस करें और आरामदायक रहे। जो भी आप पहनते है, उसमें आपका रवैया और दृष्टिकोण परिलक्षित होना चाहिए।

वर्तमान में करीना अपनी फिल्म वीरें दी वेडिंग की शूटिंग में वयस्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!

बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...