बुधवार, 27 दिसंबर 2017

ऐश्वर्या राय बच्चन का डबल रोल!

वर्तमान में बालीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी फिल्म पन्ने ख़ान में व्यस्त है। लंबे अंतराल के बाद फिर से ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिनेता अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म को अतुल मांजरेकर निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव और दिव्या दत्ता दूसरी प्रमुख भूमिका में हैं।

ख़बरों की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन जल्दी ही एक दूसरी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है, जिसका अभी कोई नाम तय नहीं हुआ है। इस फिल्म की शूटिंग मार्च या अप्रैल में शुरू हो सकती है। इसकी शूटिंग यूरोप में होगी। खास खबर यह है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या डबल रोल में नज़र आने वाली है। अभी तक उनके हीरो का नाम तय नहीं हुआ है।

हाल ही में ऐश्वर्या ने १९६७ की फिल्म रात और दिन के रीमेक में रूचि दिखाई है। पुरानी फिल्म में नरगिस ने मुख्य भूमिका निभाई थी। नरगिस को इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!

बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...