बुधवार, 6 दिसंबर 2017

बेटी के जैसे अहसास कोई नही दे सकता, शाहिद कपूर, मीशा पर बोले!

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत के घर में पिछले वर्ष एक नन्ही परी के रूप में मीशा कपूर का आगमन हुआ। शाहिद कपूर अपनी बेटी के जन्म के बाद उनकी हर एक लम्हें में शामिल है। वह उनका विशेष ख़याल रखते हैं।

हाल ही में, शाहिद कपूर ने एक मीडिया सूत्र से अपनी बेटी मीशा से लगाव और संबंधों के बारें में बात करते हुए कहा कि यह बहुत ही विशेष है। मैं नही सोचता हूं कि कोई दूसरा आपको अपनी बेटी के जैसे अहसास दे सकता हैं। मैं नही जानता कि यह कितने समय तक रहेगा और कैसे बदलेगा और विकसित होगा। जब मैं मीशा के साथ रहता हूँ, तो दूसरी औरतों के चेहरें के हाव भाव पढ़ता हूँ और सोचता हूँ कि वे अपनेआप को अपने पिता के साथ देख रही हैं। यह बहुत ही सुंदर है और मझें विश्वास दिलाती है कि मीशा मेरे साथ बिताए लम्हें कभी नही भूलेगी। यह ऐसा समय है, जबकि मैं ये सब सोचता हूँ। मैं जो कर रहा हूँ, शायद वह उसे याद न करे। वह बाद में आश्चर्य करे कि मैं उसकी जिंदगी में इतना ज्यादा हस्तक्षेप क्यों करता था। मैं सोचता हूँ कि लड़कियां, लड़कों से ज्यादा अच्छी होती हैं। वे बहुत ही सवेंदनशील और समझदार होती हैं।

वर्तमान में शाहिद कपूर, श्री नारायण सिंह की बत्ती गुल मीटर चालू नामक फ़िल्म कर रहे हैं। यह फ़िल्म 31 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में लगेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Dhurandhar 2 OTT Release: विदेश में 'Raw & Undekha' वर्जन हुआ रिलीज; जानिए थिएटर से कितना अलग है नेटफ्लिक्स का यह Uncut वर्जन!

बॉक्स ऑफिस पर ₹1,796 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक कमाई करने के बाद, आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर जासूसी थ्रिलर फिल्म Dhurand...