शुक्रवार, 10 मार्च 2017

तमन्ना भाटिया और जॉन अब्राहम के लिए पहली बार चोर निकल के भागा!

फ़िल्मी इतिहास में पहली बार जॉन अब्राहम और ख़ूबसूरत अदाकारा तमन्ना भाटिया साथ में दिखेंगे। दोनों ही फिल्म चोर निकल के भागा में पहली बार स्क्रीन साँझा करेंगे।

इस फिल्म का निर्माण प्रेणना अरोरा, जॉन, अर्जुन एन कपूर और राजकुमार गुप्ता कर रहे हैं। फिल्म को अमर कौशिक निर्देशित कर रहे हैं जो पूर्व में निर्देशक राजकुमार गुप्ता के लिए फिल्म नो वन किल्ड जेसिका और घनचक्कर में सहायक के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

फिल्म में जॉन अब्राहम एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं, तो दूसरी ओर तमन्ना एक एयर होस्टेस का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की निर्माता प्रेरणा ने बताया कि फिल्म में तमन्ना का किरदार एक एयर होस्टेस की भूमिका में हैं। किन्तु इस फिल्म में तमन्ना का जॉन के साथ रोमांस नहीं दिखाया गया हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

₹1,600 करोड़ पार! क्या आदित्य धर की 'धुरंधर 2' तोड़ेगी दंगल का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 18: रणवीर सिंह की फिल्म का ऐतिहासिक धमाका! दुनियाभर में कमाए 1,600 करोड़ से ज्यादा आदित्य धर के निर्देशन में बनी...