बुधवार, 29 मार्च 2017

आलिया भट्ट सड़क के अगले भाग में नहीं दिखेंगी!

वर्तमान में आलिया भट्ट अपनी फिल्म बद्रिनाथ की दुल्हनिया की सफलता का जशन मन रही है। उनकी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। फिल्म की सफलता को लेकर आलिया और वरुण धवन उत्साहित है। दोनों के अभिनय को प्रशंसकों और आलोचकों से प्रशंसा मिली है।

ख़बरों के अनुसार , आलिया भट्ट उनके पिता महेश भट्ट की सड़क फिल्म के अगले भाग में काम करने वाली है। पिछली फिल्म सड़क में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्या भूमिका में थे। ख़बरों के अनुसार सड़क के अगले भाग में आलिया भट्ट दोनों संजय और पूजा की बेटी की भूमिका निभानेवाली है।

जब आलिया भट्ट से जुड़े लोगो से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस बात का खंडन किया। फिलहाल वह सड़क नहीं कर रही है।

पिछले साक्षात्कार में आलिया ने बताया था कि वह पिता के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। वह भविष्य में पिता के प्रोडक्शन हाउस से जुड़ेंगी। उनके अनुसार अब पिता महेश भट्ट फिल्में निर्देशित नहीं करेंगे। इसलिए वह अब उनके प्रोडक्शन हाउस से जुड़ेंगी।

आनेवाले समय में आलिया फिल्म ड्रैगन में रणबीर कपूर और फिल्म गुल्ली बॉय में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

'बाहुबली 2' के बजट से भी ज्यादा है इस सुपरस्टार की फीस! एक फिल्म के लिए वसूले ₹300 करोड़; शाहरुख-प्रभास भी छूटे पीछे!

न शाहरुख, न प्रभास, न विजय! ये हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर, एक फिल्म की कमाई सुनकर उड़ जाएंगे होश! भारतीय सिनेमा में अभिनेताओं की फीस को ले...